Sunday, October 27, 2013

कल युगी - कान्हा


कल युगी - कान्हा
(The Only True Dream Of My Life )

में कल युग में द्वापर की बातें करता हु।
बन के कान्हा राधे से मुलाकाते करता हु।।

में ग्वाला नित मधुबन जाता गैया चराने को।
और सुर में बजाता बासुरी उसे बुलाने को ॥
संग राधे में सुपने में आहें भरता हु।
बन के कान्हा ... (1

रोज़ अँधेरी रात में कई चाँद उतरे साथ में।
बीच में कान्हा - राधा नाचे , लेके हाथ, हाथ में॥
में सुपने में रास रसाने जाते रहता हु।
बन के कान्हा ..... (2

इतना चाहू में उसको जितना जितना कान्हा राधे को।
में भी उस बिन रह लूँगा , भूल के हर वादें को ॥
में कान्हा सम दिल की बातें दिल में रखता हु।
बनके कान्हा ... (3

: John Dandy
18/10/2009

"I Want my raadhike in my life.. Will she accept this new relation with me?"

No comments:

Post a Comment