Sunday, October 27, 2013

नज़रे

नज़रे
( ग़ज़ल)

नज़रे-नज़रे , उनकी नज़रे ।
जाने किधर-किधर गुजरे ॥

उनकी राहो में , हम भी है खड़े।
फ़िर हमपे वो क्यों , कभी न ठहरे ॥

ऐसा उनमे है क्या, जो ना और कंही।
क्यों वो समझे ख़ुद को , वो सबसे परे॥

इंसान है हम, वो भी इंसान।
फ़िर वो अपने घमंड से क्यों ना उतरे॥

तीर-ऐ-नयनो से , उसने दर्द दिया।
अब केसे जीए और कैसे मरे॥

दिल में अगन लगी, जान जलने लगी।
इस दर्द-ऐ-दिल से , कैसे उबरे॥

आम इंसान से , हम कवि हो गए।
अब लिखने के सिवा , और हम क्या करे॥

चाहे अच्छा लगे , या उनको बुरा।
भाई ! हम है कवि, क्यों किसी से डरे ॥

: John Dandy
08/10/09

No comments:

Post a Comment