(भाग -२)
एक दिन मुझको सपना आया,
सपने में कोई अपना आया।
आँख खुली और सच में पाया ,
खुशी में में तो झूमा गाया॥
एक दिन मुझको ... १
कलियाँ बैले , झाड़ - झाड़ियाँ ,
नव- पत्तो की सब पहने साड़ियां ।
ऊजड़ वन में सावन आया ,
बिन बादल तू बरखा लाया॥
एक दिन मुझको -- २
मिलना - जुलना सैर -सपाटा,
बिन तेरे में रह नही पाता ।
जोड़ के रिश्ता दोस्त बनाया,
बिन खोए ही सब कुछ पाया॥
एक दिन मुझको--- ३
तपते दिन और ठंडी रातें ,
वर्षा में भी करते बातें।
कभी ना खुद को तन्हा पाया ,
हरदम तूने साथ निभाया ..
एक दिन मुझको --- 4
दिन हफ्ते और महीने बीते ,
याद में तेरी मरते जीते .
बिछड़ गया पर मिलने आया,
यह गम भी हमने बिसराया॥
एक दिन मुझको--- ५
तब फ़िर रब ने घात लगाई ,
रोये सारे लोग - लुगाई॥
समझ ना पाया रब की माया ॥
सच पर भी सपनो सा साया ॥
एक दिन मुझको--- ६
प्रिय मित्र ( शेरू )-- मेरे दिल में तुम हमेशा जीवित रहोगे , भले ही तुम इस दुनिया में जीवित नही हो॥
Chhail Singh
01/04/2008

No comments:
Post a Comment